अधिकारियों ने मनाई रंग बिरंगी होली
चुम्मा दे दे गाने पर झूमे एसएसपी
रंगो के पर्व होली ने आज बृहस्पतिवार को बरेली में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पूरी तरीके से अपने रंग में रंग लिया। अन्य दिनों की अपेक्षा सख्त प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाले अधिकारी आज के दिन मस्ती और उल्लास में सरावोर नजर आए डीजे की धुन पर सभी अधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिले।
जनपद बरेली/ जिला अधिकारी आवास से शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला । सबसे पहले होली मिलन की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास से शुरू हुई। जिलाधिकारी आवास में सुवह से ही अधिकारियों का जामवाडा़ लगना शुरू हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक शहर मानुष पारीक, क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह शहीद कई पुलिस अधिकारी जिलाधिकारी आवास पहुंचे और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हंसी मजाक और गुलाल लगाने के बीच माहौल बहुत ही ज्यादा खुशनुमा हो गया। इसके बाद जिलाधिकारी आवास से अधिकारियों के होली मिलन का काफिला आगे की ओर बढ़ा जोकि जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की आवास की ओर रवाना हुआ इसी क्रम में काफिला डीआईजी अजय कुमार साहनी की आवास पर पहुंचा जहां रंग गुलाल से होली खेलते हुए सभी अधिकारियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी इसके बाद अधिकारी कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी के निवास पर पहुंचे जहां होली मिलन का कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा। अधिकारियों के आपसी मिलन में प्रशासनिक औपचारिकता की जगह अपनापन और बहुत ही ज्यादा उत्साह दिखाई दिया हर तरफ रंग उडा़या जा रहा था और ढोल की थाप पर लोग झूमते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद होली मिलन का काफिला एडीजी आवास पर पहुंचा जहां की रौनक कुछ अलग ही थी डीजे पर अनेक प्रकार के गाने बज रहे थे लोग ठुमका लगाकर नाच रहे थे कि गाना चला चुम्मा दे दे तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य अपने आप को रोक नहीं पाए और डांस फ्लोर पर उतर गए उनका जोश कुछ अलग प्रकार से देखने लायक था कभी भांगड़ा स्टाइल में और कभी फिल्मी स्टाइल में उन्होंने जमकर डांस किया। एसएसपी को नाचता देख वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी अपने आप को रोक ना सके और नाचने लगे।
इसके बाद लंदन ठुमका गाने पर *आईपीएस अंशिका वर्मा का हुआ धमाकेदार डांस।*
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा ने भी अपने डांस से सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया उनके डांस स्टेप और आत्मविश्वास ने माहौल में चार चांद लगा दिए। अफसर की मस्ती देखकर वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी भी डांस फ्लोर पर उतर गए और पूरे कार्यक्रम का आनंद लेने लगे पूरा कार्यक्रम रंगारंग उत्सव में बदल गया। इसी बीच क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने अपने सिर पर गिलास रखकर जबरदस्त डांस किया। उनका यह अंदाज देखकर सभी अधिकारी व कर्मचारी भी ठहाके लगाते हुए नजर आए ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा पुलिस परिवार मस्ती में झूम रहा है।