भाजपा ने पवन राज मिश्रा को बनाया जिला कार्यकारणी सदस्य
पूर्व चेयरमैन को मिली महिला जिला कार्यकारिणी की कमान।
जनपद बरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी निवासी पवन राज मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसी क्रम में फतेहगंज पूर्वी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शोभना अग्रवाल को भी जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई। शोभना अग्रवाल महिला कार्यकारिणी का विस्तार भी करेंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के राज्यपाल की ओर से नगर विकास विभाग के द्वारा नगर पंचायत में नगर फतेहगंज पूर्वी के तीन लोगों को सभासद के रूप में नामित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन राज मिश्रा को भाजपा जिला कार्यकारी में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। पवन राज मिश्रा के जिला कार्यकारणी में सदस्य बनाये जाने पर लोगों में खुशी की लहर है।
पवन राज मिश्रा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष कमान का आभार व्यक्त किया गया।