अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं की एक बैठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं की एक बैठक

Monday, March 9, 2026 | March 09, 2026 Last Updated 2026-03-09T13:20:38Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति,
      कल दिनांक-08.03.2026 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं की एक बैठक

 तहसील दातागंज के ब्लाक -म्याऊ के गांव जमालपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामौतार मिश्रा ने की। संचालन शिवओम तिवारी व विनय कुमार उर्फ केतक शर्मा ने किया।

 बैठक में यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026 के बारे में चर्चा हुई और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गयी।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामौतार मिश्रा ने कहा कि किसी भी समाज

,जाति व धर्म में कुछ ही लोग खराब हो सकते हैं। अधिकांशतया लोग अच्छे ही होते हैं। समानता सभी का ईश्वरीय, मानवीय अधिकार है और फिर हमारे संविधान में भी सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है । अतः सरकार को सभी को समान नियम और कानून बनाने चाहिए । 

उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी छात्र/छात्राएं परिपक्व होते हैं ,वे अपने अध्ययन में तल्लीन रहते हैं । ऐसे में वे अवांछित कार्यों से परे ही रहते हैं। ऐसे में उन्हें नियम-कानून बनाना उचित नहीं। फिर भी सरकार ने यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी

 रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन 2026 सवर्ण छात्र/छात्राओं के लिए बनाया।यह उनके जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है, यह उन्हीं के लिए ही नहीं बल्कि सभी समुदायों के छात्र/छात्राओं के लिए हानिकर है। इससे किसी को लाभ नहीं होगा। इससे कलह और अशांति पैदा होगी। अतः सरकार को इसे अविलंब वापस ले लेना चाहिए।

   बैठक में बोलते हुए म्याऊं ब्लाक अध्यक्ष शिव ओम तिवारी ने कहा कि हमने तन मन धन से जुटकर सरकार बनाने के लिए कार्य किया था और आशा की थी कि सरकार हम सवर्णों के विकास और सुरक्षा के कार्य करेगी लेकिन यह तो उलट हो रहा है।यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026 इसी का परिचायक है।

यह किसी को भी लाभप्रद नहीं होगा। अतः सरकार इसे अविलंब वापस ले।
     बैठक में कमलेश तिवारी, भगवती देवी वशिष्ठ,विनय कुमार उर्फ केतक शर्मा, राजेश तिवारी, नत्थू लाल तिवारी, इन्द्र देव तिवारी, राजीव शर्मा, मुनीश चन्द्र शर्मा, राममूर्ति शर्मा,विमल मिश्रा, उदयवीर यादव,भूरे सिंह,अनेक पाल सिंह, किशोर चन्द्र शर्मा,मोनू तिवारी, देवेन्द्र शर्मा,

 प्रमोद कुमार शर्मा, कामता प्रसाद शर्मा, साकेत मिश्रा, मंगल मिश्रा, सुनील शुक्ला, आदर्श कुमार पाठक, विशाल तिवारी, विकास तिवारी,कल्याण यादव, सुरेश मौर्य, सोनू तिवारी व मोनू तिवारी आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए 

यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन 2026 को असंवैधानिक, अन्याय पूर्ण, अशांति पैदा करने वाला बताते हुए इसे सरकार से अविलंब वापस लेने की मांग की।
        रामौतार मिश्रा 
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।
एवं शिव ओम तिवारी 
ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक म्याऊं , तहसील दातागंज, जनपद -बदायूं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close