जनपद बरेली /थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत फतेहगंज पूर्वी पुलिस (सीसी)टीम के द्वारा क्षेत्र में निवडि़या जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रेम बाबू पुत्र नेमचंद मौर्य निवासी ग्राम राजपुर कला ,थाना अलीगंज जनपद बरेली उम्र लगभग 21 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर
नंबर यूपी 25 सी क्यू 1193 सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को थाने लाकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना विशारतगंज जनपद बरेली में पहले से ही एक और मुकदमा दर्ज है।
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह राजपुर कला थाना अलीगंज जनपद बरेली का रहने वाला है उसने यह मोटरसाइकिल न्यू खुसरो कॉलेज थाना बिशारतगंज जनपद बरेली से 2024 में चोरी की है
जब से आज तक मैं दूसरी नंबर प्लेट लगाकर उक्त मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहा है जिससे चेकिंग के दौरान किसी अधिकारी को शक ना हो इसलिए मैंने इसका इंजन नंबर अपने द्वारा खुर्द कर दिया था।
चेकिंग के दौरान सीसी टीम प्रभारी उप निरीक्षक संगम शर्मा, हेड कांस्टेबल रोहित सिंह कांस्टेबल गौतम सिंह थाना फतेहगंज पूर्वी मौजूद रहे।