शादी समारोह से वापस जाने के दौरान रिश्तेदारों ने की मारपीट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी समारोह से वापस जाने के दौरान रिश्तेदारों ने की मारपीट

Tuesday, March 31, 2026 | March 31, 2026 Last Updated 2026-03-31T15:19:52Z
    Share
शादी समारोह से वापस जाने के दौरान रिश्तेदारों ने की मारपीट
जनपद बरेली/थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत फतेहगंज पूर्वी चौराहे पर दिनांक 30 दिन 2026 को विजय सोनी पुत्र रामपाल सोनी निवासी मोहल्ला जलाल नगर बजरिया थाना सदर जिला शाहजहांपुर के साथ उसकी पत्नी के साथ उसके कुछ रिश्तेदारों ने फतेहगंज पूर्वी 

चौराहे पर मोटरसाइकिल से आकर गंदी गंदी गालियां देने लगे जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो वह लोग और ज्यादा उत्तेजित हो गए और उन लोगों ने लात घुसो और डंडों से हमला कर मुझे वह मेरी पत्नी को पीटा। 

इस दौरान प्रार्थी के सिर में खुली चोट आई है और प्रार्थी की पत्नी का मंगलसूत्र भी निकल गया। प्रार्थी विजय सोनी के द्वारा थाना फतेहगंज पूर्वी एक नामजद तहरीर देते हुए कानून कारवाई करने की मांग की है। 

थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी के द्वारा बताया गया कि मारपीट करने की एक तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close