पूर्व डीसीबी अध्यक्ष अमरीश कुमार पटेल ने दी ईद की मुबारकबाद, गले मिलकर बांटी खुशियाँ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व डीसीबी अध्यक्ष अमरीश कुमार पटेल ने दी ईद की मुबारकबाद, गले मिलकर बांटी खुशियाँ

Saturday, March 21, 2026 | March 21, 2026 Last Updated 2026-03-21T15:30:59Z
    Share
पूर्व डीसीबी अध्यक्ष अमरीश कुमार पटेल ने दी ईद की मुबारकबाद, गले मिलकर बांटी खुशियाँ 

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। पूर्व डीसीबी अध्यक्ष अमरीश कुमार पटेल ने 36 बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर क्षेत्रवासियों को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच जाकर आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।


ईद के मौके पर आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अमरीश पटेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखना ही सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। माहौल पूरी तरह से भाईचारे और उत्साह से सराबोर रहा।


पूर्ब डीसीबी अध्यक्ष अमरीश कुमार पटेल ने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
ईद मिलन समारोह बना आपसी एकता का प्रतीक
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया। यह आयोजन क्षेत्र में भाईचारे की नई मिसाल बनी 


इस मोके पर इमाम साहब बिलासपुर मुहम्मद हसन पूर्व चेयरमैन बिलासपुर माहिर खाँ, आरिफफरोमा, मौसिनखां, केपी गंगवार, महिपाल यादव, मुन्नालाल गंगवार, साने आलम पूर्व प्रधानधावनी,बाबूभाई केमरी ,अफसर अली मास्टर आदि लोग साथ रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close