नेशनल 24 अमित कुमारजोशी
धमोरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राधेश्याम राही ने 38 मिलक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमोरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों का दौरा कर लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बताते चलें कि ईद के पावन मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधेश्याम राही ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर राधेश्याम रही ने कहा कि ईद का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। जिसमें सभी धर्म के लोग एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक बाद देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं चाहती कि हिंदू मुस्लिम एकता बनी रहे जबकि समाजवादी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पीडीए नाम समाजवादी ने इसीलिए रखा है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक। समाजवादी पार्टी हमेशा से ही सभी को साथ लेकर चली है।