दलित के घर में घुसकर गैर समुदाय के लोगों ने लाठी डंडा से की मारपीट:

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दलित के घर में घुसकर गैर समुदाय के लोगों ने लाठी डंडा से की मारपीट:

Saturday, March 28, 2026 | March 28, 2026 Last Updated 2026-03-28T14:54:48Z
    Share
दलित के घर में घुसकर गैर समुदाय के लोगों ने लाठी डंडा से की मारपीट:
 वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, इस मामले में मीडिया कर्मी के फोन कॉल को थाना प्रभारी ने उठाना उचित नहीं समझा

 बिनावर: थाना बिनावर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। हाल ही में इस तरह के अनगिनत मामले थाना बिनावर क्षेत्र से सामने आए हैं, जहाँ दबंगों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, 

सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में घर में घुसकर दबंग प्रगति के लोगों द्वारा पीड़ित लोगों के साथ मारपीट की जाती है। जिसके लिए पीड़ित लगातार शिकायत कर रहे हैं।
 यहां आपको बताते चले मारपीट का मामला विकासखंड सालारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओझा का है, जो कि यह गांव थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 

 इस दौरान गांव के पप्पू सागर ने थाना बिनावर पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका मुशीर, आदिल पुत्र सखावत अली से मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते आए दिन उपरोक्त अभियुक्त आदिल व मुशीर ने पीड़ित पप्पू सागर को देख लेने की धमकी दिया करते थे। इस दौरान पप्पू सागर ने बताया कि दिन शुक्रवार की रात्रि समय लगभग 7:00 बजे मुशीर, आदिल, मनीष पुत्र अफीसर,

 गुड्डू पुत्र इरशाद अली, ने मुझे गाली - गलौज कर मारा पीटा और मुझे मेरी पत्नी अनारकली जब बचाने को दौड़ी तो दबंगो ने उन्हें भी गाली-गलौज कर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पीड़ित पप्पू सागर का कहना है कि उनकी पत्नी अनारकली के बाएं हाथ व सीना में गुम चोटे आई हैं और बेटा अरुण के बाएं पैर व शरीर में गुम चोटे आई हैं।


 इस दौरान पीड़ित पप्पू सागर ने आदिल, मोनिश, गुड्डू व मुशीर आदि के खिलाफ थाना बिनावर पुलिस को तहरीर देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
 इस संबंध में बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने कॉल उठाने की वजह कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। 

जिससे यह प्रतीत होता है कि बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार कुछ तो छुपा रहे हैं या फिर मारपीट के मामले को दबाना चाह रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close