रास्ते पर निकलने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रास्ते पर निकलने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Saturday, March 28, 2026 | March 28, 2026 Last Updated 2026-03-28T14:09:27Z
    Share
रास्ते पर निकलने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे
फतेहगंज पूर्वी।
नगर के मोहल्ला सराय खाम निवासी
जान मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी बहन की शादी थी तभी रास्ते में इरसाद का टैक्टर खड़ा हुआ था।

जिसके कारण बारात में आये मेहमानों को रास्ते से आवाजाही में परेशानी हो रही थी।तभी जान मोहम्मद ने इरशाद से रास्ते से टैक्टर हटाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। मोहल्ले वालों ने मामले को उस वक्त तो शान्त करवा दिया।

 लेकिन आज शनिवार की सुबह फिर से दोनो पक्षों में उसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और लाठी डंडे चलने लगे ।जिसमें जान मोहम्मद व उसके भाई के सिर में गम्भीर चोटें आईं हैं।वहीं दूसरे पक्ष के इरशाद और 

दिलशाद के भी चोटे आयीं हैं।थाने पहुंचने पर दोनो पक्षों के घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए फरीदपुर सरकारी अस्पताल भिजवाया।दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था घायलों का मेडिकल कराया गया है मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close