*प्रेस नोट दिनाँक 03.04.2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 03.04.2026 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त प्रमोद पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम
शदुल्लापुर भीतारा थाना बिनावर जनपद बदायूँ को चोरी किये गये मोबाइल फोन REALME X 15 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादी श्री अमर माथुर पुत्र रामदयाल निवासी मकान नं0- 201/1 गली नं0- 8ए चंदन विहार सन्त नगर बुरारी दिल्ली 110084 ने कस्बा व थाना दातागंज स्थित शहनाई बारात से अज्ञात अभियुक्त के द्वारा मोबाइल फोन REALME X 15 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 435/25 धारा 303(2) बीएनएस
पंजीकृत कराया गया था । अभियोग उक्त में चोरी गये मोबाइल को आज दिनांक 03.04.206 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त प्रमोद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया