प्रेस नोट दिनाँक 10.04.2026
थाना बिल्सी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,
बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के नेतृत्व में थाना बिल्सी पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.04.2026 को मु0अ0सं0 143/2026 धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5m/6
पॉक्सों एक्ट के वांछित अभियुक्त चन्द्रकेश उर्फ गाटी पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।