थाना अलापुर पुलिस द्वारा वादी को डरा धमकाकर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना अलापुर पुलिस द्वारा वादी को डरा धमकाकर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

Friday, April 10, 2026 | April 10, 2026 Last Updated 2026-04-10T14:55:30Z
    Share
*प्रेसनोट दिनाँक- 10.04.2026*

थाना अलापुर पुलिस द्वारा वादी को डरा धमकाकर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनाँक 10.04.2026 को समय सुबह करीब 4.30 बजे वादी मन्नू पुत्र ईद्दू निवासी गभियाई थाना अलापुर,बदायूँ जो बस स्टैड बदायूँ से अपने ग्राम गभियाई जाने के लिए टैम्पू में बैठा था तभी रास्ते में टैम्पू चालक 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचा व चाकू दिखाकर डरा धमकाकर एक मोबाइल फोन तथा कुल 21800/- लूट लेने की घटना कारित की गयी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना अलापुर पर तहरीर दी गयी

 थी तहरीर के आधार पर थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 66/26 धारा 309(4) BNS बनाम 02 अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में

 अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी/ बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा ककराला मोड़ से अभियुक्तगण 1. मुनेश कुमार पुत्र रतिराम निवासी ग्राम गभियाई थाना अलापुर बदायूँ 2. राजीव कुमार

 पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मोहल्ला गोतमपुर निकट अम्बेडकर चौक के पास थाना उझानी जिला बदायूँ को मय 1.एक अदद चाकू नाजायज,2. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर 3. 01 अदद मोवाइल 4. 1400/रु0 तथा एक टेम्पो UP 24 BT 1460 सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

*घटना का विवरण-* अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण 1. राजीव कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह उपरोक्त 2. मुनेश कुमार पुत्र रतिराम उपरोक्त ने बताया गया कि आज सुबह करीब चार बजे हम दोनो अपना टैम्पू लेकर सवारी के लिए रोडवेज बस अड्डे पर खड़े थे तभी हमे गभियाई ककराला की एक सवारी मिली थी हमने उससे किराया तय कर टैम्पो में बैठा लिया था रास्ते में ग्राम गभियाई के पास हमने सोचा इसके


 पास पैसे होगें। हम दोनो ने तमंचा व चाकू दिखाकर 1400/- रुपये नगद और उसका मोवाइल फोन ले लिया था । फोन में फोन पे चल रहा था उसका पिन पूछ लिया था हमने उसके खाते से कुल 06 बार में रुपये ट्रान्सफर किये थे बाकी नगद पैसे ककराला मार्ग के पास आकर हम दोनों ने आपस में बांट लिए थे तभी वहां पर पुलिस ने हमको पकड़ लिया था।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close