जमीन की नाप करने के एवज में चकबंदी कानूनगो ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम की एक बड़ी कार्रवाई
जनपद बरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी शिकायतकर्ता राजीव पुत्र मनवीर निवासी ग्राम खजुरिया थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली में अपनी जमीन की नाप कराने के लिए चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया। जमीन की नाप करने के एवज में चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला पुत्र स्वर्गीय विष्णु नारायण शुक्ला ने शिकायतकर्ता राजीव
से₹10000 की रिश्वत की डिमांड की। इसी शिकायत को लेकर राजीव पुत्र मनवीर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय बरेली में अपनी शिकायत दर्ज कराई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम के द्वारा शिकायत का तुरंत संज्ञान
लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम के द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए कमल सुधीर शुक्ला कानून को चकबंदी विभाग तहसील फरीदपुर को आज रेलवे क्रॉसिंग वीलपुर फतेहगंज पूर्वी में शिकायतकर्ता से ₹10000 की रिश्वत लेते हुए टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
इस दौरान चकबंदी कानूनगो ने भागने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। एंटी करप्शन टीम के द्वारा अभियुक्त कमल सुधीर शुक्ला को पड़कर बरेली ले जाया गया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जनपद बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।