नेशनल हाईवे पर खाई में पड़े मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेशनल हाईवे पर खाई में पड़े मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत।

Wednesday, April 29, 2026 | April 29, 2026 Last Updated 2026-04-30T02:45:23Z
    Share
नेशनल हाईवे पर खाई में पड़े मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत।

फतेहगंज पूर्वी ।
नेशनल हाईवे पर गांव खंजनपुर मोड के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में बाइक सहित खाई में पड़ा हुआ था काफी देर तक खाई में पड़े रहने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा बरेली भिजवाया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान मानसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिसौना थाना विशारतगंज के रूप में हुई है वह रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई

 मानसिंह के गंभीर चोटें आई थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को सूचना मिलने के बाद मानसिंह को चिकित्सा हेतु बरेली एंबुलेंस से भेज दिया 

इंस्पेक्ट संतोष ने बताया कि एक व्यक्ति घायलावस्था में खाई में मिला था उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहाँ उसकी मौत हो गई।परिजनों को सूचना दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close