फतेहगंज पूर्वी ।दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक के जबरदस्त टक्कर मार दी।उसके बाद युवक गाड़ी के साथ घिसटता हुआ करीब 5 किलोमीटर तक चला गया।
रास्ते में खड़ी सीसी टीम के सिपाही ने जब यह मंजर देखा तो उसने कार का पीछा करते हुए कार को रुकवाया और घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ दिल्ली हाईवे पर टिसुआ ग्राम से पहले बुधवार दोपहर के समय एक तेज रफ्तार कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी।तभी फरीदपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर कुंदन ग्राम निवासी विजय बहादुर सड़क को पार कर रहे थे। सड़क पार करते विजय बहादुर को तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।उसके बाद विजय बहादुर कर में ही फंस गए और कार चालक उसे घसीटता हुआ ले जा रहा था।जब निकसुआ ग्राम के पास कार पहुंची तो हाईवे पर चेकिंग कर रही सीसी टीम के एक सिपाही ने यह मंजर देखा तो उसने उसे कार का पीछा किया और द्वारकेश शुगर मिल के पास स्थानीय लोगों की मदद से मार को रुकवा लिया।आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायल विजय बहादुर को बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है।