गेहूं की फसल में भीषण आग, 2 बीघा फसल जलकर हुई राख
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश
लेखराज कौशल
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के होशदारपुर गढ़ी गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि क्षेत्र में पहले भी कई बार बिजली लाइन की चिंगारी या अन्य कारणों से खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस आग से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि फसल कटाई के बिल्कुल करीब थी।
फिलहाल प्रशासन को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।