तेज हवा के कारण 33केवी लाइन में फ़ॉल्ट होने से चौदह घण्टे बिजली रही गुल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज हवा के कारण 33केवी लाइन में फ़ॉल्ट होने से चौदह घण्टे बिजली रही गुल

Saturday, April 4, 2026 | April 04, 2026 Last Updated 2026-04-04T14:13:08Z
    Share
*तेज हवा के कारण 33केवी लाइन में फ़ॉल्ट होने से चौदह घण्टे बिजली रही गुल*

फतेहगंज पूर्वी।
शुक्रवार रात्रि 11बजे 33 केवी लाइन में तेज हवा में पेड़ की टहनी कई जगह गिर जाने से फ़ॉल्ट होने के कारण नगर से लेकर देहात के गांवों की बिजली सप्लाई बन्द हो गई

 जिसके कारण लोगों को गर्मी मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बिजली सप्लाई बंद होने के बाद देर रात्रि से आज दोपहर तक सप्लाई नही मिलने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी भी जवाब दे गए और पानी के टैंक भी खाली हो गए। लोग एक बूंद पानी को तरस गए ।

विधुत कर्मचारियों ने बताया 33 केवी लाइन के तारों पर जगह जगह पर पेंड़ की टहनी गिरने के कारण बिजली सप्लाई बन्द हुई थी जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने कॉम्बिंग कर फॉल्ट तलाश कर तारों पर गिरी

 हुई टहनियो को हटवाया फिर बिजली सप्लाई चालू हो पाई ।कई घण्टे की कढी़ मशक्कत करने के बाद बिजली सप्लाई शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब चालू हो पाई।

बिजली अभियंता फतेहगंज पूर्वी सूरज कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेंड़ की टहनी गिरने के कारण सप्लाई बंद हुई थी बाद मे फाल्ट को सही करवाने के बाद बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close