बदायूँ पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए ज़मीनी स्तर पर अभियान ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूँ पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए ज़मीनी स्तर पर अभियान ।

Tuesday, April 14, 2026 | April 14, 2026 Last Updated 2026-04-14T07:07:15Z
    Share
बदायूँ पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए ज़मीनी स्तर पर अभियान ।

​बदायूँ । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित 'मिशन शक्ति 5.0' का द्वितीय चरण जनपद में पूरी भव्यता और सक्रियता के साथ मनाया गया । 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। 


​चौपाल के माध्यम से संवाद और समाधान ​अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाज़ारों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। चौपाल के दौरान न केवल उनकी समस्याओं को सुना गया, बल्कि उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा भी दिलाया

 गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव जगाना है। 
​सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी 
​मिशन शक्ति टीम द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, 
 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

​ निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
​उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पीएम स्वानिधि योजना
​आयुष्मान योजना एवं सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना

​हेल्पलाइन नंबरों का डेमो और साइबर सुरक्षा 
​जागरूकता के क्रम में महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों के लिए पंपलेट बांटकर जानकारी दी गई:
​ 1090 (वीमेन पावर लाइन)
​112 (पुलिस सेवा)
​ 181 (महिला हेल्पलाइन)
​ 1076 (सीएम हेल्पलाइन)
​साथ ही, साइबर क्राइम (1930) के प्रति सचेत करते हुए टीम ने 'डिजिटल अरेस्ट' और 'ऑनलाइन धोखाधड़ी' से बचने के तरीके सिखाए। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपना पिन या ओटीपी किसी से साझा न करें। 
​विशेष अभियान की अवधि: शासन के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 19 मार्च 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close