मेधावी बच्चों को रिजल्ट के साथ साथ पुरस्कृत किया गया।
स्कूल चलो अभियान की शुरुआत में अभिभावकों को किया प्रेरित।
मुजरिया=स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र के पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया वहीं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।नव प्रवेशी बच्चों को नई पाठ्य पुस्तक वितरित की गई।
विकास क्षेत्र सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आगाज करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने नव प्रवेशी बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया, वहीं मेधावी बच्चों को रिजल्ट कार्ड के साथ साथ पुरस्कृत भी किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अंतर्गत प्रवेश पाने का अधिकार है,बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराते हुए शिक्षा के उद्देश्य को सार्थक करें।
कक्षा 6 में नवीन प्रवेश पाने वाले बच्चों को किताबें वितरित की गईं साथ ही मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर ए आर पी रावेश कुमार,संजय कुमार,आमोद कुमार,प्रधानाध्यापक राजन यादव,
दुर्वेश कुमार,हरिओम,सोमवीर आदि उपस्थित रहे।
इधर कंपोजिट विद्यालय कोल्हाई में भी स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।