सपाईयों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सपाईयों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

Tuesday, April 14, 2026 | April 14, 2026 Last Updated 2026-04-14T11:48:16Z
    Share
सपाईयों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई 

मिलक/रामपुर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई समाजवादी पार्टी के तहसील प्रभारी और पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के नेतृत्व ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ग्राम धनेली उत्तरी और नगर के तीन वत्ती चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र होकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान लिखकर दबे, कुचलो, दलितो पिछड़ो और अल्पसंख्यकों कौन का अधिकार दिलाने का काम किया उन्होंने ऊंच नीच का भेद मिटाने का काम किया 

आज देश के दबे कुचले लोग संविधान की वजह से बराबरी का दर्जा पाए हुए हैं कुछ राजनीतिक दल उनके लिखे संविधान को बदलना चाहते हैं जो देशवासी कभी होने नहीं देंगे इस अवसर पर कृष्णपाल गंगवार, इकरार हुसैन, फैसल खान, 

मोहम्मद असलम, अजय सिंघल,नन्हे कादरी,शाकिर कुरैशी, रामबाबू शर्मा विजयपाल सागर डालचंद सागर प्रधान, पवन यादव,महेंद्र सागर, सुमित गंगवार,बीरबल सागर,अनिल सागर एडवोकेट, टीकाराम सागर,वीरपाल सागर, कृष्ण पाल सागर आदि उपस्थित थे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close