अत्यंत दुखद समाचार…
उप जिलाधिकारी सहसवान के पेशकार आशु सक्सेना के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।