जलभराव से रोड पर टेंट लगाने को मजबूर मोहल्लेवासी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जलभराव से रोड पर टेंट लगाने को मजबूर मोहल्लेवासी।

Friday, April 17, 2026 | April 17, 2026 Last Updated 2026-04-18T05:09:18Z
    Share
जलभराव से रोड पर टेंट लगाने को मजबूर मोहल्लेवासी।

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़ जिले के थाना देहात के मोहल्ला गिरधारीनगर गढ़ रोड में आए दिन पांच भरता रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले के ना तो बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं।

और न ही कामगार लोग काम पर जा पा रहे हैं यहां तक कि दुकानों पर मिलने बाला सामान जैसे दूध सब्जी की भी लाने ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी के अंदर इतनी ज्यादा फिसलन है कि पैदल चलने पर भी और किसी वाहन इत्यादि फिसल कर गिर जाते हैं।

मोहल्ले निवासी बोबी पत्नी महेंद्र का कहना है कि तकरीबन 15 दिन से जल भराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और दो दिन बाद हमारे घर में शादी है।
पानी की वजह से टेंट लगाने तक को गली में जगह नहीं है।

 गरीब आदमी गली आदि में टेंट लगाकर रिश्तेदारों की सत्कार किया जा सके मगर पानी ज्यादा होने की वजह से रिश्तेदार भी मोहल्ले के बाहर से लौट कर जा रहे हैं और सीधा गंतव्य पर पहुंचने का कहकर लौट कर जा रहे हैं।

कुछ कार्रवाई न होने पर इधर सभी मौहल्ला बालों ने जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन देने की योजना या जाम लगाने जैसी योजना बना रहे हैं ताकि जलभराव से छुटकारा मिल सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close