*खत की पैमाइश के दौरान फावड़ा से किया बार
सिर में आई गंभीर चोट।
फतेहगंज पूर्वी के ग्राम डगरोली में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को हल्का लेखपाल एवं कानूनगो के द्वारा चरण सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम डगरोली के खेत में पैमाइश कर रहे थे कि गांव के कप्तान पुत्र लोचन सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र कप्तान सिंह लविश पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डगरोली ने पैमाइश करने की आपत्ति करते हुए चरण सिंह से गाली-
गलौज की चरण सिंह के द्वारा गाली गलौज देने को मना करने पर कप्तान सिंह, प्रदीप सिंह ,लविश के द्वारा मेरे सिर पर फावड़े से बार कर दिया। जिससे मेरे सर में गंभीर चोट आने के दौरान मैं जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर मेरे भाई
पेशकार दौड़कर आया उसके आते ही उक्त लोगों ने उसके ऊपर लाठी से बार कर दिया किस पेशकार के कान व हाथ में बहुत ही गंभीर चोट आई है इस दौरान वहां पर मौजूद संदीप पुत्र वीरेश ने बीच बाजार करने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने संदीप को भी लाठी दंगों से मारा पीटा
जिससे उसका शरीर में गुम चोटें आई और सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।उक्त लोग बहुत ही गुंडा किस्म के हैं। प्रार्थी को उक्त सभी लोगों से अपनी जान माल का खतरा है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट करने की तहरीर प्राप्त हुई है रिपोर्ट दर्ज कर जांच किए जा रही है।