द्वितीय सत्र में प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह ने कहा- वार्षिक कार्य योजना में शिशु,आचार्य एवं अभिभावक विकास के कार्यक्रम विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
प्रांतीय योजनाओं एवं प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए दद्दन सिंह एटा संकुल, दिनेश उपाध्याय कमला नगर संकुल एवं ओंकार गंगवार नेकपुर संकुल को क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू द्वारा पटका पहना कर सम्मानित किया गया.
संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया, परिचय दद्दन सिंह ने कराया.
इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह पुंडीर, सुरेंद्र कुमार गोला संभाग निरीक्षक, मदन लाल राजपूत, अमृतपाल सिंह, वीरेंद्र पाल झा, निर्देशक कालिका प्रसाद गंगवार, प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार गोला, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर एवं प्रांत के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे.