रामपुर। जनपद के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के रोशन चाइल्ड अकैडमी ग्राम दिलपुरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, रामपुर के जिला प्रभारी राजा वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने किया गया।
संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि श्री *राजा वर्मा* जी ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारत को एक सशक्त संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन हमें सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम के संयोजक *मोहन कुमार लोधी
ने कहा कि “बाबा साहब का पूरा जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह सागर, सर सरवन सिंह सागर, अतर सिंह सागर, भूकंप सागर, रवि सागर, विनोद सागर, चंचल सागर, कुलदीप सिंह पन्नू, अजय सैनी, राजू सागर और राम सिंह सागर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।