छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म

Wednesday, April 29, 2026 | April 29, 2026 Last Updated 2026-04-29T15:57:46Z
    Share
छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म
पिता की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उनकी बेटी छत पर सो रही थी।तभी पड़ोस का ही एक युवक अभिषेक उनकी छत पर आ गया और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा।जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो

 उसने उसका मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया।चीखने चिल्लाने की आवाज पर जब वह लोग छत पर पहुंचे तो आरोपी युवक अभिषेक उन्हें देखकर वहां से जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।उसके बाद उनकी बेटी ने उन्हें पूरी

 बात बताई और वह बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे।थाना पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close