आगामी बुद्ध पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आगामी बुद्ध पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण।

Wednesday, April 29, 2026 | April 29, 2026 Last Updated 2026-04-29T16:01:59Z
    Share
आगामी बुद्ध पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण।
बदायूँ। जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह द्वारा आगामी दिनाँक 01.05.2026 को बुद्ध पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखी जाये व श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े ।

 श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस दौरान एडीएम-ई अरूण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close