डॉ. भीमराव अंबेडकर विधानसभा संगोष्ठी का हुआ आयोजन, सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,
रामपुर में आज गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर विधानसभा रामपुर की संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर *मुख्य अतिथि* के रूप में *सूर्य प्रकाश पाल ,* उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता सिंह सैनी , सदस्य, महिला आयोग ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि *सूर्य प्रकाश पाल* ने अपने संबोधन में कहा कि
*“डॉ. भीमराव अंबेडकर* ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समान अवसर पहुंचाने का मार्ग दिखाया। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को न केवल याद करें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहारों और नीतियों में उतारें। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।”
वहीं *श्रीमती सुनीता सिंह सैनी* ने अपने वक्तव्य में कहा कि
“बाबा साहेब ने महिलाओं को जो अधिकार और सम्मान दिलाया, वह आज के भारत की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की कुंजी है और सरकार इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।”
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विवेक रुहेला, पारुल गुप्ता, रघुवीर सिंह जाटव, प्रमोद आहूजा, राजीव मांगलिक, अनुज सक्सेना, ऋषभ ठाकुर, बाकर खान, विक्रम सिंह, पूजा शर्मा, लाल सिंह प्रजापति, मानसिंह लोधी, गंगा शरण सैनी, रामवीर सिंह लोधी, जागरण सिंह लोधी, रामावतार सागर, मुकेश राजपूत, माखनलाल सैनी, देवेंद्र लोधी और चेतराम आदि उपस्थित रहे।