बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई
बदायूं :सहसवान क्षेत्र गाँव डकारा पुख्ता में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डकारा पुख्ता में दिखी एकता और भक्ति की अद्भुत झलक!
आज डकारा पुख्ता की सड़कों पर उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा! बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धमक, गाजे-बाजे का शोर और बाबा साहब के गीतों पर थिरकती महिलाओं के उत्साह ने माहौल को यादगार बना दिया।
आज डकारा पुख्ता में बाबा साहब का जन्मोत्सव किसी त्योहार से कम नहीं था। डीजे पर बजते भीम गीतों ने ऐसा जादू किया कि महिलाएं खुद को नाचने से रोक नहीं पाईं। हवा में उड़ता गुलाल और 'जय भीम' के नारों ने जोश भर दिया।
रंग, अबीर और गुलाल के बीच बाबा साहब की मनमोहक झांकियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में नेताओं ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और उनके जीवन संघर्षों से रूबरू कराया।
कई मुख्य अथिति सहित समस्त गणमान्य साथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।