जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को

Thursday, April 16, 2026 | April 16, 2026 Last Updated 2026-04-16T12:36:02Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर जनपद में चलाए जा रहेबाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज बदायूं में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से सब इंस्पेक्टर एवं प्रधानाचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर प्रोग्राम को शुभारंभ किया गया । इसके उपरांत प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह द्वारा उपस्थित समस्त स्टाफ एवं बच्चों को अपना परिचय

 देकर जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है जिसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों 
अपनी उच्च राशि में होते हैं इसलिए इस दिन किए गए पूजा दान और शुभ कार्यों का फल अक्षय मिलता है । इस दिन के लिए पीला सुनहरा या लाल रंग के कपड़े पहनना सबसे शुभ माने जाते है और इस दिन अधिक से अधिक संख्या में विवाह भी होते हैं हमे यह ध्यान विशेष तौर पर रखना है 

कि हमारे पास- पड़ोस या धार्मिक स्थलों पर शादी हो रही है तो हम लोग निगरानी रखे कि कोई अपने बच्चे का कम उम्र में शादी तो नहीं कर रहा है अगर कर रहा है तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001027222 पर दें और सूचना देने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से सब इंस्पेक्टर इंद्र पाल सिंह ने कहा कि हम आपकी सुरक्षा लिए है 

आने वाली अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह अधिक से अधिक रोकने का प्रयास करें । जिसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 पर दें । जिससे बाल विवाह को रोका जा सके। जिससे बच्चे का भविष्य बच सकें। इसी के साथ काउंसलर चेतना ने अपना परिचय देकर बच्चों के बाल अधिकार पर विस्तार से जानकारी देकर कहा 

कि हम पड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे और अपने अधिकार को लेकर रहेंगे। इसी क्रम में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब का कर्तव्य की इस अक्षय तृतीया पर अधिक से अधिक बाल विवाह को रोकने में मदद करें। और सभी को बाल विवाह न करने की और अपने पास -पड़ोस में न होने देने की शपथ दिलाई गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close