ऑपरेशन तलाश’ के तहत वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश
लेखराज कौशल
हापुड़ देहात पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हापुड़ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
इसी क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वारंटी और वांछित आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
साथ ही, अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश भी तेजी से की जा रही है।
हापुड़ पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।