आर के एम पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आर के एम पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग।

Sunday, April 5, 2026 | April 05, 2026 Last Updated 2026-04-05T10:44:24Z
    Share
आर के एम पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग।

संवाददाता काशिफ अली खान तहसील क्राइम रिपोर्टर सहसवान 

सहसवान (बदायूं):
आर के एम पब्लिक स्कूल, महल दरवाजा शहबाजपुर सहसवान में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक और कविता पाठ जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति समाज और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विद्यालय के अध्यक्ष फरीद अहमद ने अपने संदेश में कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। 

उन्होंने कहा कि हर घर में शिक्षित और साक्षर व्यक्ति होना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके।
विद्यालय की प्रिंसिपल नुखरा खानम ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया और सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर खालिद खान (फाइव स्टार), काशिफ अली खान, असलम अहमद, रफी अहमद, शाहनवाज अंसारी, सोनू यादव, अदनान, विक्की महेश्वरी, भूरे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समारोह में अभिभावकों की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों की मेहनत से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी को बधाई दी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close