रामपुर। ग्रामीण अंचल के परिषदीय विद्यालय खिरका ब्लॉक शाहबाद जनपद रामपुर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञान की देवी सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गई। उसके बाद वर्ष भर की गतिविधियों एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ साथ कक्षा पांच के सभी बच्चों को मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री बनने ने कहा कि बच्चों एवं शिक्षकों के प्रयास से शैक्षिक माहौल अच्छा हो रहा है अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूल में दाखिला लें। विद्यालय के इंचार्ज प्र0अ0 जगदीश पटेल ने बताया कि कक्षा एक की प्रभारी श्रीमती मेघा सैनी एवं कक्षा दो की प्रभारी
श्रीमती मधु वर्मा के अथक प्रयासों से विद्यालय निपुण घोषित हुआ जिन्हें मोमेंटो दिया गया और हाल ही में 31 मार्च 2026 को बालियंटर के पद से सेवा निवृत श्रीमती सरिता कश्यप को मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर इंचार्ज प्र0अ0 जगदीश कुमार पटेल,सहायक अध्यापिका श्रीमती मेघा सैनी एवं श्रीमती मधु वर्मा,वॉलिंटियर श्रीमती सरिता कश्यप,एस एम सी अध्यक्ष श्री बनने,गांव के अविभावक,बच्चे उपस्थित रहे।