फोटो
सहसवान: बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नरेंद्र गोपाल सक्सेना अध्यक्ष और सोमवीर सिंह महासचिव चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
एल्डर कमेटी चेयरमेन अनेकपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। 132 वैध मतों में से 129 लोगों ने मतदान किया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र गोपाल सक्सेना को 79, अतर सिंह शाक्य को 39 और रुकुम सिंह यादव को 10 मत प्राप्त हुए।
जबकि एक मत निरस्त हो गया। नरेंद्र गोपाल सक्सेना को 40 मतों से विजयी घोषित किया गया। महा सचिव पद पर सोमवीर सिंह को 78, धर्मेंद्र पाठक को 50 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। सह सचिव प्रशासन पद पर शिवम कश्यप को 78, पिंकी सक्सेना को 51 मत प्राप्त हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर रवींद्र नारायण सक्सेना, सैयद जावेद इकबाल नकवी, भगवान सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष नेम सिंह यादव,
आदेश बाबू गुप्ता, संदीप सक्सेना, शमशुल इस्लाम, शाहिद जमां, धर्मेंद्र यादव, विक्रम सक्सेना, हरेंद्र सिंह यादव, मजाहिर अली, सतीश यादव, लोकेश यादव, अभय सिन्हा आदि मौजूद रहे।