गश्त के दौरान रोती हुई मिली मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
रामपुर। मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली, रामपुर पुलिस द्वारा नियमित गश्त के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत सेवा हॉस्पिटल के निकट बापू माल के पास एक छोटी बच्ची रोती हुई अवस्था में मिली । पुलिस टीम द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए आसपास के लोगों से बच्ची के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया,
किन्तु प्रारम्भिक स्तर पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी ।
उक्त बच्ची को सुरक्षित रूप से मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली लाया गया, जहाँ मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा उसका समुचित ध्यान रखा गया ।
मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बच्ची की पहचान हेतु उसके फोटो के माध्यम से निरंतर प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप बच्ची के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया । तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा रामपुर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।