मिलक। आज माह के तृतीय शनिवार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जनपद की मिलक तहसील में जनपद रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद ने तहसील मिलक मे संपूर्ण समाधान
दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जैसा कि आपको बताते चलें समाधान दिवस के अवसर पर कुल 14 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें राजस्व विभाग की तीन विकास विभाग की पांच पुलिस विभाग की तीन तथा अन्य विभाग की तीन कुल मिलाकर 14 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 10 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।