रामपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। आदेश शंखधार ने बताया कि दानसिंह यादव जो कि थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम बेहटरा का निवासी है और यह व्यक्ति बहुत ही शातिर क़िस्म का है।
इसके द्वारा ग्राम करींगा निवासी गरीब व्यक्ति कृष्ण पाल की चार बीघा बेशकीमती भूमि का बैनामा 13 सितम्बर 2022 को अपने नाम में करा लिया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई गई थी जिसके बाद 21 सितम्बर 2022 को बैनामा वापस कृष्ण पाल
के नाम में कराया गया था। इसी बीच दिनांक 18 सितम्बर 2022 की रात्रि में एक अनजान मोबाइल नंबर से आदेश शंखधार के मोबाइल पर जान से मारने, काटने पोस्टमार्टम कराने जैसी गंभीर धमकियां दी गई थीं इसी को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा में दो सुरक्षा कर्मी भी नियुक्त किए गए थे। उक्त पूरे प्रकरण की जांच हुई जिसमें तत्कालीन उप निबंधक मिलक और उसकी एक महिला मित्र को धारा 506 तथा 120बी का आरोपी बनाया गया है,
लेकिन मुख्य आरोपी दानसिंह यादव कैसे बच गया यह हमारी समझ से परे है। लेकिन अभी भारी भरक़म रक़म हड़पने के उद्देश्य से अपनी पत्नी और बच्चे को गाड़ी में आग लगाकर उन्हें जिन्दा जलाकर मारने में वह कामयाब रहा है, लेकिन पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के कुशल नेतृत्व में इस केस का बेहतरीन तरीके से खुलासा हुआ है।
जो कि अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय है। आज इसी सम्बन्ध में कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया है। इस अवसर पर सुभाष प्रजापति, विशाल दुबे, मुकेश चंद्रा, प्रदीप गोस्वामी, देवेन्द्र गंगवार, अजय कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।