मिलक /रामपुर श्री खाटू श्याम बाबा की विशाल निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई जिसमें श्याम बाबा की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए पुष्प वर्षों के बीच भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया
शुक्रवार को 12 वीं श्री श्याम महोत्सव से पहले नगर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई यात्रा में धार्मिक गीतों और बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया निशान यात्रा में सैकड़ो श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबाका निशान लेकर बाबा की भक्ति में नृत्य करते हुए चल रहे थे आगे लोग भजनों पर नृत्य कर रहे थे पीछे भव्य रूप से फूलों से सजे वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान थे
निशान यात्रा गुरुद्वारा से होली रोड, बाल्मीकि बस्ती, पटवाई रोड स्टेशन रोड से हाईवे से होती हुई रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई इस अवसर पर श्री श्याम सरकार सेवा ट्रस्ट के प्रधान सेवक अभिषेक अग्रवाल डॉ डीके अग्रवाल पूर्व सभासद सुरेंद्र कुमार शर्मा पुरुषोत्तम पांडे सुरेंद्र गिरी वीरेंद्र कश्यप
वीरेंदर पटवा राजू पंडित अभिनव सक्सेना विकास अग्रवाल डॉ वैभव अग्रवाल धर्मेंद्र गंगवार हरि ओम गंगवार अजय गंगवार सुशील कुमार गुप्ता अरविंद गुप्ता मनोज गुप्ता प्रवीन तिवारी शम्मी सक्सेना गौरव गुप्ता आकाश गुप्ता अक्षत सिंघल डॉ पंकज गुप्ता मोहित मौर्य प्रदीप सिंघल राजकुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे