दरवाजे पर खड़ी कार में डंडा मारने से मना किया तो लात घूसों से पीटा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दरवाजे पर खड़ी कार में डंडा मारने से मना किया तो लात घूसों से पीटा

Thursday, April 30, 2026 | April 30, 2026 Last Updated 2026-04-30T12:58:56Z
    Share
दरवाजे पर खड़ी कार में डंडा मारने से मना किया तो लात घूसों से पीटा

फतेहगंज पूर्वी/ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चठिया फैजू में गत दिवस मंगलवार की रात को घर के बाहर खड़ी हुई कार में गांव के ही प्रेम प्रकाश उर्फ हैप्पी पुत्र मुनेंद्र सिंह एवं सोनू उर्फ श्याम मोहन और पिंटू उर्फ रामोहन पुत्र सुरेश पाल सिंह ने शराब के नशे में दरवाजे पर खड़ी कार में लाठी डंडों से तोड़ फोड़ करने

 की कोशिश की। जब रविता पुत्री रामनाथ बाल्मिक के द्वारा उक्त लोगों से कार में तोड़फोड़ करने को मना किया तो उक्त लोगों ने रविता पुत्री रामनाथ वाल्मीकि को गंदी गंदी गालियां दी और लात घूसों से मारने पीटने लगे। रविता के द्वारा जब शोर मचाया गया तो आवाज सुनकर कविता के पिता रामनाथ एवं उसके तू रामकिशोर भाग कर मौके


 पर आए जिन्होंने अपनी पुत्री को तीनों व्यक्तियों से जैसे तैसे बचाया तो तीनों लोग मौका पाकर गंदी-गंदी गालियां एवं जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए 

वहां से भाग गए। प्राथमिक डर की वजह से उस समय थाने पर थाने नहीं आ पाई। आज वह अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने आई है।

थाना प्रभारी फतेहपुर की संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट करने की तहरीर प्राप्त हुई है जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close