बदायूं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के दौरान प्रशासन का रौद्र रूप देखने को मिला। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने खुद सड़कों और परीक्षा केंद्रों पर उतरकर सुरक्षा का मोर्चा संभाला।
जिले के आला अधिकारियों ने एक-एक कर जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी का सख्त निर्देश परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों की जगह सीधे जेल में होगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाते हुए पुलिस बल को संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के लिए ब्रीफ किया। परीक्षा पूरी तरह 'नकलविहीन'
और 'निष्पक्ष' हो, इसके लिए आधुनिक तकनीकों और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के साथ-साथ केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पानी, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी बारीकी से जायजा लिया योग्य का हक नहीं मरेगा
प्रशासन की इस मुस्तैदी ने नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि केवल मेहनत करने वाले और योग्य उम्मीदवारों को ही वर्दी पहनने का अवसर मिलेगा। सकुशल, शांतिपूर्ण और पूर्णतः निष्पक्ष परीक्षा।