लड्डू गोपाल किटी हाल तिलक नगर में राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ की ओर से हुआ मासिक बैठक का आयोजन
रामपुर। राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ की मासिक बैठक दिनांक 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को तिलक कॉलोनी क्षेत्र स्थित लड्डू गोपाल किटी हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक का मुख्य विषय आगामी 4 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य मेडिकल कैंप की तैयारियों को लेकर रहा। इस अवसर पर मेडिकल कैंप को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों को उनकी क्षमता एवं जिम्मेदारी के अनुसार अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
आज राष्ट्रीय जागृति संघ की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश पाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 2 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर गहन चर्चा की।
उन्होंने सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए यह भी बताया कि किस प्रकार समन्वय, योजना और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम को एक नई ऊँचाई तक पहुँचाया जा सकता है। इस आयोजन में हमारे संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विशेष रहने वाली है, जिसके लिए हम सभी पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ तैयार हैं।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मेडिकल कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी तथा समाज सेवा के इस कार्य को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जाएगा।
साथ ही
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कंचन सक्सेना, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, तथा जिला अध्यक्ष गीता अरोड़ा (महिला मोर्चा) वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आहूजा,नगर मंत्री रेणू सक्सेना जिला सचिव दीपा चौरसिया ,
सुनीता भटनागर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष सारिका रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष जया गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी अनु मिश्रा वरिष्ठ सदस्य कार्यकर्ता राजबाला ,राजेन्द्र अग्रवाल, सुखदेव मिश्रा, ,सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
दो नये सदस्य आज संगठन के साथ जुड़े रुचि,नेहा रस्तोगी जी का सभी पदाधिकारी ने स्वागत किया
अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।