भाकियू(अराजनैतिक)के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को लिखा ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा
रामपुर । गुरुवार दिनांक 9 अप्रैल 2026 को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार तहसील मिलक पहुंचे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाअधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि तहसील मिलक में पर्यावरण एक जल संरक्षण हेतु, नहर सिचाई विभाव, उद्यान विभाग, शमशान, गूलों के किनारे, नदियों की जमीन,
ववित्तयों के किनारे चौड़े चकरोड, तालाबों के किनारे, शस्त्रु संपति प्रत्येक गाँव में खतौनी से रकवा देखकर किस जमीन का किस व्यक्ति का कब्जा है।किसने क्यों कब्जा कर रख है निश्चित कर जमीने 'कब्जा मुक्त कराकर वृक्षरोपण कराये जाने का कार्य अमल में लाया जाये। और कहा कि मिलक मंडी में किसानों का गेहूं जो भी बचा है
उसकी MSP पर खरीद की जाये। मण्डी में किसान आगन्तुक रजिस्टर रखा जाये। जिसमें दैनिक प्रति दिन कौन किसान किस स्थान से आये यह दैनिक पंजीकरण में पारदर्शिता के साथ दर्ज किया जाये। और कहा की तहसील मिलक के सड़कों पर चकरोडो पर आम जनमानस का गुलाम गंज, रुस्तमपुर से प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियो का निकलना मुश्किल हो रहा है
धूल के गुब्बार बनकर हवा में उड़ते है जिससे बच्चों की पढाई नहीं हो पा रही है। और कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाली 17 तारीख को ज़िलेभर के किसान रामपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आंदोलन पर मजबूर होंगे इस सारे की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी
इस मौके पर सुनील मौर्य, भानु गंगवार, रामपाल पटेल, रामबहादुर गंगवार, रामदास कोली, मुनीश कुमार, बाबू राम, नरेन्द्र गंगवार, चौ राजपाल सिंह, ज्यंसी प्रसाद मौर्य आदि किसान मौजूद रहे।