बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्म दिवस समारोह में सहभाग किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्म दिवस समारोह में सहभाग किया।

Tuesday, April 14, 2026 | April 14, 2026 Last Updated 2026-04-15T05:42:09Z
    Share
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्म दिवस समारोह में सहभाग किया।
लखनऊ। संविधान शिल्पी, महान अर्थशास्त्री, 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित जन्म दिवस समारोह में सहभाग किया।

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं बाबा साहब के सिद्धांतों पर आधारित स्मारिका 'भारत भाग्य विधाता' का विमोचन भी किया। साथ ही, डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में स्थापित बाबा साहब की मूर्तियों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों का शुभारंभ भी हुआ।

बाबा साहब का संपूर्ण जीवन 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना की सिद्धि तथा दलितों, वंचितों, गरीबों एवं मातृशक्ति को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close