अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wednesday, April 22, 2026 | April 22, 2026 Last Updated 2026-04-22T12:56:02Z
    Share
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - बरेली सीतापुर हाईवे पर रमपुरा कमन ग्राम के मोड़ के पास एक अज्ञात बाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे।

शव की शिनाख्त संतराम राठौर उम्र 26 निवासी शब्बीर कॉलोनी फतेहगंज पूर्वी के रूप में हुई।इसके बाद उसके स्वजनों को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे उसके चचेरे साले रामनिवास ने बताया


 कि संतराम भगवानपुर फुलवा गांव से फतेहगंज पूर्वी को आ रहे थे।उनकी साली की शादी गुरुवार को है,जिस कारण वह ग्राम भगवानपुर फुलवा आए थे।एसडीएम फरीदपुर द्वारा नायब तहसीलदार फरीदपुर शुभम पांडे को भी मौके पर भेजा गया।

थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार ने बताया कि हाईवे पर बाइक फिसलने के बाद पीछे से आ रहे वाहन की टक्कर से मौत प्रतीत हो रही है। बाहन की तलाश की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close