शाहबाद/रामपुर। ज्वाला नगर निवासी शिवानी पांडेय, पत्नी मुदित भारद्वाज, ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहबाद/रामपुर। ज्वाला नगर निवासी शिवानी पांडेय, पत्नी मुदित भारद्वाज, ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित

Tuesday, April 7, 2026 | April 07, 2026 Last Updated 2026-04-08T02:21:11Z
    Share
शाहबाद/रामपुर। ज्वाला नगर निवासी शिवानी पांडेय, पत्नी मुदित भारद्वाज, ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (सचिवालय) परीक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में 153वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
शिवानी पांडेय के पति मुदित भारद्वाज Central Bank of India में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके ससुर हरिश्चंद्र शर्मा, जिनका पैतृक गांव पटवाई (शाहबाद) है, वहां किराना स्टोर संचालित करते हैं।

वर्तमान में शिवानी पांडेय शिक्षा विभाग में सरकारी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, परिजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

शिवानी पांडेय ने इससे पूर्व वर्ष **2024 की UPPCS परीक्षा का साक्षात्कार भी दिया था, हालांकि उस परीक्षा में उन्हें अंतिम सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रयास जारी रखते हुए हाल ही में संपन्न हुई वर्ष 2025 की UPPCS मुख्य परीक्षा भी दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close