रामपुर में जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोपने के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोपने के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Thursday, April 16, 2026 | April 16, 2026 Last Updated 2026-04-16T13:23:51Z
    Share
रामपुर में जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोपने के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी
रामपुर । जनपद में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की इच्छा के विरुद्ध जबरन प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे को लेकर अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड–प्रथम, नवाबगेट कार्यालय में पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा "निक्कू पंडित" एवं शहर अध्यक्ष बाकर अली खां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल तय समय पर अधिशासी अभियंता से मिलने पहुंचा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि समय देने के बावजूद अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। उनके स्थान पर एसडीओ अजय रस्तोगी, प्रदीप राय एवं सचिन रस्तोगी (एसडीओ प्रथम खंड) ने वार्ता की।

वार्ता के दौरान अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बिना उपभोक्ता की लिखित सहमति के कोई भी प्रीपेड मीटर नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि इस संबंध में शासन को पत्र लिखकर स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त किए जाएंगे तथा जिन उपभोक्ताओं के यहां पहले से प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, 

उन्हें उपभोक्ता के निवेदन पर पुनः पोस्टपेड मीटर में परिवर्तित करने की कार्यवाही की जाएगी।
जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा "निक्कू पंडित" ने तीखा बयान देते हुए कहा कि 
“विद्युत विभाग तानाशाही पर उतर आया है।

 गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को डराकर, धमकाकर जबरन प्रीपेड मीटर थोपे जा रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि यह मनमानी तुरंत बंद नहीं हुई तो जिला कांग्रेस कमेटी सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक जोरदार आंदोलन करेगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जनआक्रोश का विस्फोट होगा।”

शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि “यह सीधे-सीधे उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। विभाग पहले अपनी खामियां सुधारे, उसके बाद नई व्यवस्था लागू करे। रिचार्ज के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।”

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जबरन मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी रही तो जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन के साथ मिलकर जिला स्तर पर व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी।

इस अवसर पर साहिर रजा खां, हनी खां, मोहम्मद ज़की, फरीद खां, शहवाज खां एडवोकेट, राजेश लोधी, अकबर अली खां, पूरन लोधी, शिशुपाल लोधी, शावेज़ खां, सरताज, भूरा खां, जुबैर, नईम, सुनील, अर्श, ताहिर, सुहेल, प्रमोद, विलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close