सहसवान: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत ब्लाक परिसर में महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत ब्लाक परिसर में महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया।

Thursday, April 16, 2026 | April 16, 2026 Last Updated 2026-04-16T13:27:53Z
    Share
फोटो 
सहसवान: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत ब्लाक परिसर में महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करने के साथ ही हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री को समर्थन दिया गया। 
           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सरकार की ओर से नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

कार्यक्रम संयोजक सहसवान ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बदायूं दीपमाला गोयल, मंडल अध्यक्ष इस्लामनगर शालिनी गुप्ता, डॉ सविता मालवीय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

 कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में अपार उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर नारी सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व अभिनंदन प्रकट किया।

 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सहसवान राजबाला, बबली शर्मा, ओमवती, आरती, रजनी, रुपवती समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close