चेकिंग के दौरान युवक पर मिला अवैध तमंचा
आर्म्स एक्ट में मुकदमा हुआ पंजीकृत
संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - बुधवार 15 अप्रैल की रात थाना फतेहगंज पूर्वी के उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी व उपनिरीक्षक संगम शर्मा हमराह कांस्टेबल दीपक के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। कि इसी दौरान निवड़यिा मोड़ की ओर जाते समय एक संदिग्ध युवक उन्हें दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगा।
शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान युवक के पायजामे की दाहिनी जेब से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा दूसरी जेब से एक जिंदा
कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैलाश निवासी ग्राम पचौमी थाना फरीदपुर बताया।आरोपी तमंचा रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए
आरोपी को रात करीब लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को सील कर कब्जे में लिया गया व थाना फतेहगंज पूर्वी में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्ट्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गस्त के दौरान एक युवक के पास नाजायज तमंचा बरामद हुआ है।