कल दिनांक -03.04.2026को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -
बदायूं की एक बैठक तहसील -बिल्सी के ब्लाक -अम्बियापुर के ग्राम -मूसेपुर में हुई।जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामौतार मिश्रा ने की।
संचालन ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने किया तथा भगवान परशुराम जी एवं सभी देवी-देवताओं का आवाहन , स्वस्तिवाचन एवं पंचोपचार से पूजन बिल्सी तहसील अध्यक्ष सोनू शर्मा ने किया। बैठक में भगवान परशुराम जी का चालीसा एवं परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों का भी वाचन किया गया। बैठक में" यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026"
को सरकार से वापस लेने की मांग की गयी। बैठक में जन सामान्य मंच के बारे में भी चर्चा की गयी। बैठक के उपरान्त बिल्सी, बिसौली तहसील के कई गांवों का भ्रमण कर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश और जन सामान्य मंच से जुड़ने का लोगों से आवाहन किया गया।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामौतार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों/सवर्णों के साथ घोर अत्याचार, अन्याय और शोषण हुआ है और हो रहा है। लेकिन सरकार ने" यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026"लाकर उन्हें ही जन्मजात अत्याचारी, अन्यायी और शोषणकर्ता सिद्ध कर दिया है।
यह नियम अधार्मिक, अमानवीय और असंवैधानिक है ।यह किसी जाति अथवा धर्म के लोगों को लाभदायक नहीं।यह समाज में अशांति पैदा करने वाला है। अतः सरकार को इसे अविलंब वापस ले लेना चाहिए।
बैठक में बोलते हुए बरेली मंडल सचिव कैलाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया है।वह न्याय, सदाचार और दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता आया है।
उसे दोषी करार देकर ऐसा नियम बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए। अतः सरकार को "यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026 "को तुरन्त वापस ले लेना चाहिए।
ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को समानता मूलक नियम/कानून बनाने चाहिए। असमानता मूलक नियम और कानूनों को समाप्त कर देना चाहिए।
तभी समाज और राष्ट्र में सुख, शान्ति और समृद्धि आ सकती है।
बैठक में उपस्थित संयोगिता शर्मा, सूर्य कीर्ति शर्मा व सर्व शेष चन्द्र शर्मा, राम दत्त शर्मा,नरेश चंद्र शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, रिंकू शर्मा,अमरीश शर्मा, सुबोध शर्मा, अंकित शर्मा, कौशल शर्मा, राम शरन शर्मा व नत्थू लाल पाठक आदि ने रोष व्यक्त करते हुए
"यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026" को अविलंब वापस लेने की मांग की और सरकार से ब्राह्मणों/सवर्णों की सुरक्षा, सम्मान और विकास सुनिश्चित करने की प्रबल मांग की।