टी ई टी अनिवार्यता के विरोध में जनपद बदायूँ के शिक्षकों ने रामलीला मैदान दिल्ली में पहुँचकर धरना प्रदर्शन किया
और सरकार से मांग की कि अध्यादेश लाकर इस अव्यवहारिक आदेश को वापस ले।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जनपद के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू0मा0)शिक्षक संघ के जिला महामंत्री फ़रहत हुसैन के नेतृत्व में सभी विकास खण्डों के शिक्षक रामलीला मैदान पहुँचे।
कोर्ट द्वारा शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को थोपे जाने जैसे अव्यावहारिक आदेश के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं योगेश त्यागी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार से इस काले कानून को वापस कराने की मांग की गई।
इस मौके पर राजन यादव,परवेज़ अनवर,नरेंद्र सिंह,पुनीत आहूजा,मोहम्मद अय्यूब, यतेंद्र सिंह,भानू प्रकाश,राम प्रताप,अनीस उद्दीन,पवन तोमर,प्रवेंद्र,राजेंद्र गुलाटी,रमेश चंद,मोहम्मद मोहसिन,सतीश सिंह,प्रदीप कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त विकास क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं हजारों शिक्षक शामिल हुए।